ForeverMissed
Large image
Tributes
April 30, 2022
April 30, 2022
किसी ने भाई खोया है  किसी  ने यार खोया है।
मगर  बच्चों ने  तो  पूरा यहाँ  संसार  खोया है।

मिला करता था सबसे वो लबों पर बस हँसी रखकर,
सभी हैं ग़मज़दा क्यों प्यार का किरदार खोया है।

सभी की ही  मदद करने  को जो तैयार रहता था,
दुखी हैं आँख  के  आँसू  सिपहसालार  खोया है।

नहीं लिखता था वो कविता मगर वो गीत था ख़ुद में,
यही सच है कि कविता  का अलमबरदार खोया है।

वही तो सबसे  पहला मित्र था  बिजनौर में मेरा,
दिलासा दिल को कैसे दूँ अतुल सा यार खोया है।
डॉ अजय जनमेजय
April 30, 2022
April 30, 2022

अच्छे थे दिल के ‘अतुल’,  दिल में था बस प्यार
असमय  भाई  कर  गए ,  सूना  ये संसार
सूना   ये   संसार,   याद   आईं  हैं  भाभी
अम्मा  का  वो प्यार ,  आज  यादों  पर हावी
बच्चों को  प्रभु  शक्ति,  मिले दोनों हैं सच्चे
चले गए क्यों  भ्रात , आप  दिल के थे अच्छे
डॉ अजय जनमेजय
July 22, 2021
July 22, 2021
Aapki kami khalti hai muje
Ye khalipan tadpata hai
Bas yu hi yad dil mei samete
Ye waqt guzarta jata hai

Ab pta chalta hai ki
Zimadariyon ka bojh kitna bhari hai
Khud se zyada
Apno ki khushiyan pyari hai
Daudhane padte hai kadam
Pakad ne ko zindagi ki raftar
Aaj guzar raha hai or
Kal ki taiyari hai

Apki majburiyo ka muje
ab ehsas hota hai
Duniya hoti hai matlabi or
Ghar ka har shaksh khaas hota h

Har baat ko pyar se samjhana
Wo yaad baht ab aata hai
Har beeta lamha ab toh bas
Aankho mei aansu laata hai
Tashveer basi hai dil mei jo
Jeene ka hoshla deti h
Isi tarah se bas ab toh
Ye waqt guzarta jata hai

Aapki kami khalti hai muje
Ye khalipan tadpata hai
Bas yunhi yaadein dil mei samete
Ye waqt guzarta jata hai..
July 21, 2021
July 21, 2021
आदरणीय बाबूजी आपका जाना मेरे लिए बहुत ज्यादा व्यक्तिगत क्षति है. आपने मुझे इतने कम समय में इतना बहुत कुछ सिखाया जो मैं कभी नहीं भुला पाऊंगा.. आपके द्वारा दिया गया इतना प्यार ,इतना स्नेह ,इतना अपनापन मैं कैसे भुला सकता हूं .हम साथ बैठकर कितनी बातें किया करते थे .. कितनी बार लांच, कितनी बार डिनर ,कितनी बार मूवीस ,कितनी बार नाश्ता .. आखिरी बार मेरी और आपकी बात अप्रैल के आखिरी हफ्ते में हुई थी जो शायद मैं सोच भी नहीं पाया था हल्का सा भी नहीं थी कि हमारी और आपकी आखिरी बात होगी.. 2017 से आपका मेरा रिश्ता बहुत ज्यादा गहरा बन गया था हमेशा अपने बच्चों की तरह ही मुझे प्यार करते थे बाबूजी। ।

Leave a Tribute

Light a Candle
Lay a Flower
Leave a Note